सरवानिया महाराज। शहर की विधुत वितरण कंपनी लिमिटेड कल यानी 26 सितंबर को बिजली सप्लाई मेनटेनेंस के चलते चार घंटे के लिए बंद कर बिजली सप्लाई की लाईनों का मेनटेनेंस करेंगी। जेई प्रवीण कुमार सांवरिया ने बताया कि सरवानियां महाराज विधुत ग्रीड से निकलने वाली सभी 33/11 केवी लाईनों 26 सितंबर को 2023 चार घंटे के लिए प्रभावित रहेगी। कंपनी 33 /11 केवी लाइनों का मेंटेनेंस करेगी जिसके कारण चार घंटे बिजली गुल रहेगी। सरवानिया महाराज विद्युत वितरण केंद्र से निकलने वाली 11 केवी घरेलू व सिंचाई फीडर की लाइनें 26 सितंबर को मेंटेनेंस के चलते प्रातः काल 7.00 बजे से दोपहर 11.00 तक बंद रहेगी ।
सांवरिया ने बताया कि सरवानिया महाराज से निकलने वाले घरेलू व सिंचाई फीटर सरवानिया महाराज , बरखेड़ा मीणा , मुकंदपुरा ,कलेपूर ,गोठड़ा, बोरखेड़ा ,आकली ,मोड़ी ,खेड़ा मोड़ी ,उपरेड़ा , आमली भाट , आमली चक ,गोदोला , संपतपुरा , बरखेड़ाचौहान ,देपालपुरा ,जगेपूर मीणा , ढाबा ,ढाबी की घरेलू एवं सिंचाई विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। कटौती का समय आवश्यकता अनुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है । सभी उपभोक्ता सूचित हो।