खरगोन। जिले के अहीरखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कालबरड़ में एक युवती नदी पार करते समय हादसे का शिकार हो गई। नदी में तेज बहाव के चलते युवती का संतुलन बिगड़ गया और बहाव में बह गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरु की है।
चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 20 वर्षीय सपना पिता रामभरोसे के नदी पार करते समय बहने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। हादसा दोपहर में हुआ है। एसडीआरएफ टीम की मदद से युवती की तलाश कि जा रही है। समाचार लिखे जाने तक तलाश जारी थी।