मंदसौर। उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग मंदसौर द्वारा बताया गया कि पशुपालकों द्वारा 1962 पर कॉल करने पर चल पशु चिकित्सा वाहन के आउटसोर्स कर्मचारी एक पशु चिकित्सक एवं एक सहायक पशु चिकित्सक द्वारा घर पहुंच सेवाएं दी जाएगी। 1962 पशुधन संजीवनी योजना अंतर्गत एक बड़े पशु पर 150 रुपए, एक से 10 बकरी या भेड़ पर 150 रुपए, एक कुत्ता एवं एक बिल्ली पर 150 रुपए शुल्क लिया जावेगा। चल पशु चिकित्सा वाहन द्वारा पशुओं में उपचार, रोग परीक्षण, कृत्रिम गर्भाधान, माइनर शल्यक्रिया, टीकाकरण एवं बधियाकरण आदि सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।