देवास। जिले में खेल प्रतिभाओं के तलाशने और तराशने के उद्देश्य से खेलों एमपी यूथ गेम्स 2023 के तहत तुकोजीराव पवार स्टेडियम में खो-खो खेल का आयोजन किया गया। खो-खो खेल के संघर्ष पूर्ण फाइनल मैच में बालिका वर्ग में सोनकच्छ ने बागली को एवं बालक वर्ग में देवास सोनकच्छ को पराजित किया।
जिला खेल अधिकारी देवास ने बताया कि विजेताओं को मध्यप्रदेश खो-खो संघ के पूर्व सचिव एवं खेलगुरू राधेश्याम सोलंकी, सलीम शेख, जाहिद खान, राम माल्या तथा खो-खो के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी जितेन्द्र शर्मा ने ट्राफी व प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। खिलाड़ियों को ‘‘स्वच्छता पर्व गांधी जयंती’’ को रेखांकित करते हुए स्वच्छता की शपथ तथा मतदान की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन यशवंत डागोरा ने एवं आभार युनूस खान ने माना। इस अवसर पर जितेन्द्र गिल्लोरे, जया बघेल, जयंत वर्मा, सुयश पासी, राजेश बराना, निधि राणा, अंकित टोप्पो, अजीम शेख, तेजु सोलंकी उपस्थित थे।