पिपलिया मंडी। नगर परिषद पिपलिया मंडी द्वारा निकाय के सफाई मित्रों का आज स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उक्त कार्यक्रम में निकाय के सभी सफाई मित्रों को नगर के सिविल हॉस्पिटल में ले जाया गया।
सिविल हॉस्पिटल में डॉक्टर दिलीप शर्मा व उनके स्टाफ नर्स द्वारा सभी सफाई मित्रों के शुगर, ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट आदि का जाँच की गयी। कार्यक्रम उपरांत सभी सफाई मित्रों को डॉ शर्मा द्वारा बारिश में होने वाली घातक बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया आदि से बचने हेतु जानकारी दी गई व सभी को मल्टीविटामिन के पैकेट वितरित किए गए, जिसे लेकर वह इस घातक बीमारियों से बच सकते हैं।
कार्यक्रम उपरांत हॉस्पिटल स्टाफ व सभी सफाई कर्मचारी द्वारा निर्वाचन गतिविधि हेतु फ्लेक्स पर जागरूकता नारा पड़ते हुए अपनी सरकार स्वयं चुनूंगा- मैं मतदान जरूर करूँगा की शपत के साथ समापन किया गया।
नगर परिषद पिपलिया मंडी द्वारा सफाई मित्रों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण के साथ निर्वाचन हेतु जागरूकता गतिविधि की गई।