देवास। मध्यान भोजन की रसोईयों को तीन माह से वेतन नही मिलने पर जिलेभर की रसोईया मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंची और प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ के बेनर तले कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ज्योति अर्जुनदास बैरागी ने बताया कि जिले में स्वयं सहायता समूह द्वारा स्कूल व आंगनवाडिय़ों में बच्चों को पूरक पोषण आहार एवं मध्यान भोजन दिया जाता है, जिसकी खाद्यान्न राशि एवं रसाईया का वेतन दो माह से रूका हुआ है। आंगनवाड़ी का भी 3 से वेतन रूका हुआ है। अनाज की मात्रा में भी कटोती की जा रही है। ऐसी स्थिति में बच्चों को पोषण आहार एवं भोजन प्रदाय करने में परेशानी हो रही है। जिलेभर से कलेक्ट्रेट पहुंची रसोईयों ने मांग की है कि शीघ्र रूका हुआ वेतन दिया जाकर हर माह समय पर वेतन प्रदान करे। साथ ही आवश्यकता अनुसार अनाज उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में रसोईया बहने उपस्थित थी।