BREAKING NEWS
KHABAR : श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने निमाड़ के.. <<     BIG REPORT : प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : पेयजल संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, नीमच.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर का बालागंज और काली अंधेरी रात,.. <<     छतरपुर में नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत.. <<     देवास के विद्या कुंज स्कूल में भीषण आग,स्टोर.. <<     KHABAR : देवास अभिभाषक संघ चुनाव संपन्न,.. <<     KHABAR : आदि कैलाश से लौटे दशोरा नागर समाज के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यालय में उल्टा संविधान वाला.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर मुस्लिम युवाओं की इंसानियत की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मेघों ने खोला खजाना,झमाझम बारिश,.. <<     KHABAR : विद्या कुंज स्कूल के स्टोर रूम में आग,.. <<     NEWS : नशा मुक्ति केंद्र में विधिक जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी में एसबीआई से 1266 करोड़ का फ्रॉड, ईडी की.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत निकली.. <<     NEWS : पाराशर समाज ने राव जी के पुत्र के विवाह में.. <<     NEWS : निर्जला एकादशी पर माली समाज ने राहगीरों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2023, 11:53 am
KHABAR : सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के पाँचवे चरण का आरंभ भोपाल शहर से किया गया, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। भोपाल शहर में सीएसआर पहल के तहत जी लियन मोबाइल (इं) प्रा. लि. ने मध्य प्रदेश मे निःशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम के पाँचवे चरण मे भोपाल शहर में निःशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।
सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के पाँचवे चरण का आरंभ भोपाल शहर से किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हेलमेट के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाना है क्योंकि सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु का सबसे मुख्य कारण सिर में चोट लगना होता है।
इस अभियान को एक वर्ष की अवधि में मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में चलाया जाएगा। इसके पूर्व कम्पनी के द्वारा प्रथम चार चरणों मे 1200 हेलमेट इंदौर एवं रीवा शहर मे निः शुल्क वितरित किये व आज पाँचवे चरण मे भोपाल शहर मे 200 हेलमेट का वितरण किया गया है । अभियान के पाँचवे चरण में आज यातायात प्रबंधन पुलिस, भोपाल के मार्गदर्शन मे टी टी नगर (रोशन पूरा ) चैराहा से इस सार्थक अभियान के पाँचवे चरण का शुभारंभ किया गया जहां पर महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और अन्य दो पहिया वाहन चालकों की सुरक्षार्थ निःशुल्क हेलमेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर यातायात पुलिस भोपाल के डीसीपी ट्रैफिक पद्मविलोचन शुक्ल, एडिशनल डीसीपी भोपाल विक्रम रघुवंशी, एडिशन डीसीपी भोपाल बसंत कॉल, एसीपी ट्रैफिक भोपाल मधुकर चौकी कर, एसीपी ट्रैफिक भोपाल अजय बाजपेई, संजय सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी ट्रैफिक भोपाल एवं झोनल सेल्स मेनेजर भोपाल चेतन दशोत्तर, प्रसून पाठक, चंचल गुप्ता एवं भोपाल शहर मे विवो मोबाइल्स के डिस्ट्रीब्यूटर सौरव उप्पल यातायात प्रबन्धन पुलिस तथा जी लियन मोबाइल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं भोपाल शहर मे विवो मोबाइल्स के रिटेलर्स भी उपस्थित थे ।
पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा उपस्थित आमजन को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी गई एवं घर से हेलमेट पहनकर निकलने हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई ।जी लियन मोबाइल (इं) प्रा.लि.आगे भी इस तरह से मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान में यातायात प्रबंधन पुलिस के मार्गदर्शन मे हेलमेट का निरूशुल्क वितरण जारी रखेगी।आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन,यातायात व्यवस्था में सहयोग करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE