BREAKING NEWS
KHABAR : श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने निमाड़ के.. <<     BIG REPORT : प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : पेयजल संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, नीमच.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर का बालागंज और काली अंधेरी रात,.. <<     छतरपुर में नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत.. <<     देवास के विद्या कुंज स्कूल में भीषण आग,स्टोर.. <<     KHABAR : देवास अभिभाषक संघ चुनाव संपन्न,.. <<     KHABAR : आदि कैलाश से लौटे दशोरा नागर समाज के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यालय में उल्टा संविधान वाला.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर मुस्लिम युवाओं की इंसानियत की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मेघों ने खोला खजाना,झमाझम बारिश,.. <<     KHABAR : विद्या कुंज स्कूल के स्टोर रूम में आग,.. <<     NEWS : नशा मुक्ति केंद्र में विधिक जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी में एसबीआई से 1266 करोड़ का फ्रॉड, ईडी की.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत निकली.. <<     NEWS : पाराशर समाज ने राव जी के पुत्र के विवाह में.. <<     NEWS : निर्जला एकादशी पर माली समाज ने राहगीरों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2023, 12:09 pm
BIG REPORT : कलेक्टर दुबे की अध्यक्षता में विधानसभा आम निर्वाचन के संबंध में बैठक सम्पन्न, अधिकारियो को सौंपे दायित्व, पढ़े खबर  

Share On:-

रायसेन। विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर दुबे ने रिटर्निंग अधिकारियों, जिला अधिकारियों, एसडीएम सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा निर्वाचन कार्य स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुचारू और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना है। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए निर्वाचन संबंधी कार्य सम्पादित किए जाएं। अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी जो दायित्व सौंपे गए हैं उनका पूरी गंभीरता और निष्ठा से निर्वहन किया जाए। 
कलेक्टर दुबे ने जिला परिवहन अधिकारी को मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रभावी करने और बिना अनुमति के प्रचार वाहनों की पहचान कर वैधानिक कार्यवाही किए जाने संबंधी निर्देश दिए। आबकारी विभाग को अवैध शराब के उत्पादन और विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण करना, डिसलरीज, बॉटलिंग प्लांट, गोदाम और शराब की दुकानों की जिलेवार सूची तैयार कर आयोग को प्रेषित करने, शराब के उत्पादन तथा भण्डारण केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करना, चेक पोस्ट कायम करना तथा शराब विक्रेताओं के रजिस्टर्स की नियमित जांच किए जाने के निर्देश दिए गए। निर्वाचन व्यय को मॉनीटर करने वाले दलों के गठन से लेकर उनके दायित्वों, व्यय प्रेक्षक, सहायक व्यय प्रेक्षक, उड़न दस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दलों आदि के संबंध में भी चर्चा कर निर्देश दिए गए। 
बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल ने कहा कि निर्वाचन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग तत्पर है। जिले में प्रमुख मार्गो पर चेक पोस्ट बनाए जा रहे हैं। साथ ही अंर्तजिला चेकपोस्ट भी चिन्हित किए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमृता गर्ग द्वारा अधिकारियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951, मतदान के 48 घण्टे पूर्व की जाने वाली कार्यवाही, पुस्तिकाओं-पोस्टर्स आदि के मुद्रण पर निर्बंधन, मतदान की गोपनीयता को बनाए रखना, मतदान केन्द्रों में या उनके निकट मत संचायना का प्रतिषेध, मतदान केन्द्रों के अवचार के लिए शास्ति सहित अन्य अधिनियमों तथा दिशा-निर्देशों के बारे में अवगत कराया गया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया, डीएफओ रायसेन विजय कुमार, डीएफओ औबेदुल्लागंज, अपर कलेक्टर अभिषेक दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE