कटनी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद के निर्देशन तथा नोडल अधिकारी स्वीप एवं सी.ई.ओ जिला पंचायत कटनी शिशिर गेमावत के मार्गदर्शन में जिले भर में रोजाना आयोजित की जा रही गतिविधियों के तहत सोमवार को शासकीय महाविद्यालय बड़वारा में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य लवकुश सिंह एवं कार्यक्रम प्रभरी डॉ आदित्य गढेवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय की विभिन्न छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान महाविद्यालय के स्वीप प्रकोष्ठ सहित समस्त स्टॉफ की उपस्थिति रही। इस दौरान छात्राओं ने भाषण के माध्यम से मतदान, मतदाता अधिकार, मत पात्रता, मत सूची सहित अनेक विषयों पर प्रकाश डाला गया। प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए संस्थान में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाकर मतदाताओं को जागरूक करके उन्हें आगामी निर्वाचन के दौरान मताधिकार का प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।