जबलपुर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल का बुधवार 27 सितम्बर को जबलपुर आगमन होगा। राज्यपाल पटेल राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ इंदौर से भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा शाम 4 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आयेंगे। राज्यपाल यहां आईआईआईटीडीएम के सभागार में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की एनेक्सी बिल्डिंग के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे तथा शाम 5.50 बजे डुमना एयरपोर्ट से राष्ट्रपति को विदा करने के बाद शाम 6 बजे विमान द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।