देवास। संत रविदास नगर में आगामी दिनों में 18 मीटर का एमआर रोड़ स्वीकृत है जिसकी राशि भी शासन से प्राप्त हो चुकी है। जिसके चलते नगर निगम द्वारा कुछ दिनों पहले बाधक बनने वाले कुछ मकान मालिकों को अपने घर हटाने के लिए नोटिस दिए थे। बुधवार को संत रविदास नगर के रहवासी विधायक गायत्री राजे पवार के निवास पहुंचे और अपनी बात रखी। रहवासियों ने विधायक को बताया कि ऐसा कुछ रास्ता निकाला जाए जिससे रोड़ भी बन जाए और हमारे मकान भी सुरक्षित रह जाए। विधायक ने सभी रहवासियों को अधिकारियों से चर्चा करने का आश्वासन दिया है और कहा है कि जो भी होगा रास्ता निकालकर लोगों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। क्षेत्र के पार्षद पति विनय सांगते ने बताया कि संत रविदास नगर मेरे वार्ड में आता है। चुकी यहां 18 मीटर का एमआर रोड़ बनना है। उसपर 10 से 20 वर्षाे से संत रविदास नगर बसा है। यहां के रहवासियों की यह मांग थी कि यहां से हमें हटाया नहीं जाए यहां कम से कम नुकसान हो, शासन से मार्ग के लिए राशि आ चुकी है। काम लगने की प्रक्रिया भी चालू होने वाली है। इनकी मांग थी की कुछ ऐसा रास्ता निकाला जाए जिससे रोड़ भी बन जाए और हमारे घर भी बच जाए। आदरनीय विधायक से बात हुई है उन्होंने आश्वासन दिया है कि अधिकारियों के साथ बैठक करके उसमें जो भी रास्ता निकल सकता है ऐसा कार्य किया जाएगा। 1200 लोगों की यह बस्ती है।