BREAKING NEWS
KHABAR : श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने निमाड़ के.. <<     BIG REPORT : प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : पेयजल संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, नीमच.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर का बालागंज और काली अंधेरी रात,.. <<     छतरपुर में नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत.. <<     देवास के विद्या कुंज स्कूल में भीषण आग,स्टोर.. <<     KHABAR : देवास अभिभाषक संघ चुनाव संपन्न,.. <<     KHABAR : आदि कैलाश से लौटे दशोरा नागर समाज के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यालय में उल्टा संविधान वाला.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर मुस्लिम युवाओं की इंसानियत की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मेघों ने खोला खजाना,झमाझम बारिश,.. <<     KHABAR : विद्या कुंज स्कूल के स्टोर रूम में आग,.. <<     NEWS : नशा मुक्ति केंद्र में विधिक जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी में एसबीआई से 1266 करोड़ का फ्रॉड, ईडी की.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत निकली.. <<     NEWS : पाराशर समाज ने राव जी के पुत्र के विवाह में.. <<     NEWS : निर्जला एकादशी पर माली समाज ने राहगीरों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2023, 1:46 pm
REPORT : मिलेट मिशन के तहत खेतों में पहुंचे कृषि अधिकारी, कोदो, कुटकी और रागी जैसे मोटे अनाजों की फसलों का किया अवलोकन, पढ़े खबर 

Share On:-

जबलपुर। जिले के विकासखंड पाटन के ग्राम मुर्रई, दोनी, ककरेहटा, मादा, थाना एवं कोनिकला में ली जा रही कोदो, कुटकी और रागी जैसे मोटे अनाजों की फसल का अवलोकन परियोजना संचालक आत्मा डॉ एस के निगम ने मंगलवार को किया। मिलेट मिशन के तहत इन गांवों के कई किसानों के खेतों में कोदो, कुटकी और रागी का फील्ड प्रदर्शन किया गया है।

फसल प्रदर्शन क्षेत्र के अवलोकन के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ इंदिरा त्रिपाठी, एसएमएस पी के श्रीवास्तव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जे पी त्रिपाठी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कलसी वरकड़े, विकासखंड तकनीकी प्रबंधक हरीश बर्वे भी मौजूद रहे प् परियोजना संचालक आत्मा डॉ निगम एवं कृषि विभाग के इन अधिकारियों ने रागी की खेती कर रहे कृषक हिमांशु चंदेल, रेज़्ड बेड फरो विधि से अरहर की खेती कर रहे कृषक नरेश चौरसिया एवं वीरेंद्र सिंह के प्रदर्शन फील्ड का भ्रमण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस दौरान किसानों के यहां प्राकृतिक खेती के घटकों एवं क्लस्टर प्रदर्शन का अवलोकन भी कृषि अधिकारियों ने किया। ग्राम मादा में प्राकृतिक खेती कर रहे किसान खिलावन यादव, कैलाश यादव, सोमनाथ मांझी के साथ अन्य किसान की उपस्थिति में डॉ निगम द्वारा किसानों को गौमूत्र इकट्ठा करने के लिए गौशाला में नाली निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित कियाप् ग्राम ककरेहटा के कृषक जसवंत सिंह ने बताया उनके द्वारा पूरी खेती प्राकृतिक पद्धति से की जा रही है। साथ ही अन्य कृषकों को भी प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE