कैलारस। शहर में पुरानी सब्ज़ी मंड़ी में दिनांक 28/9/2023 को आम आदमी पार्टी के पंजाब सरकार के वित्त मंत्री आमसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित तो होंगे प्रेस वार्ता में भगवती फौजी रजौधा ने बताया कि भाजपा सरकार की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आ रही है। इसी को लेकर कल हमारा आम सभा का कार्यक्रम रखा गया है मुझे आशा है कि हजारों लोग शामिल होंगे और आमसभा को सफल बनाने में अपना पूरा प्रयास और समय निकालकर शामिल होंगे।