नीमच। जिले के विधानसभा क्षेत्र जावद में तकनीक के नजरिये से आने वाले समय को दृष्टिगत रखते हुए एआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एनिमेशन और स्पोकन इंग्लिश की क्लासेस शासकीय विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही है। विधानसभा क्षेत्र के करीब 38 स्कूलों में जावद के विधायक और एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा की खास पहल पर 9000 बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
एआई के बारे में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को प्रतिदिन एक घंटा जानकारी दी जाती है। विधानसभा क्षेत्र के करीब 9000 बच्चे उत्साह के साथ एआई की एजुकेशन ले रहे हैं। बच्चों में अंग्रेजी बोलने को लेकर भी काफी कुशलता आ गई है। उनके व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। दुरागामी दृष्टिकोण और विद्यार्थियों के भविष्य को सवारने के दृष्टिकोण से देखें तो एआई, एमिनेशन और स्पोकन इंग्लिश सिखाने की पहल में मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा की भूमिका को काफी सराहना मिल रही है।