नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तौलानी ने अनंत चतुर्दशी व मिलाद-उन-नबी पर नागरिकों को शुभकामनाएं और बधाई दी है। अधिकारी व्दनय ने कहा, कि सभी त्यौहार शांति, सदभाव, एकता और समरसता का संदेश देते है। उन्होंने सभी से जिले की शांति और सदभाव की परंपरा के अनुसार प्रेम एवं भाईचारे के साथ त्यौहारो को मनाने की अपील की है।