BREAKING NEWS
KHABAR : श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने निमाड़ के.. <<     BIG REPORT : प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : पेयजल संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, नीमच.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर का बालागंज और काली अंधेरी रात,.. <<     छतरपुर में नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत.. <<     देवास के विद्या कुंज स्कूल में भीषण आग,स्टोर.. <<     KHABAR : देवास अभिभाषक संघ चुनाव संपन्न,.. <<     KHABAR : आदि कैलाश से लौटे दशोरा नागर समाज के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यालय में उल्टा संविधान वाला.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर मुस्लिम युवाओं की इंसानियत की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मेघों ने खोला खजाना,झमाझम बारिश,.. <<     KHABAR : विद्या कुंज स्कूल के स्टोर रूम में आग,.. <<     NEWS : नशा मुक्ति केंद्र में विधिक जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी में एसबीआई से 1266 करोड़ का फ्रॉड, ईडी की.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत निकली.. <<     NEWS : पाराशर समाज ने राव जी के पुत्र के विवाह में.. <<     NEWS : निर्जला एकादशी पर माली समाज ने राहगीरों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2023, 4:17 pm
KHABAR : नीमच में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी हर्षोल्लास के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय साईन लेंग्वेज दिवस, मूक बधिर बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिन्दे की खबर 

Share On:-

नीमच। जिला कलेक्टर दिनेश जैन एवं अपर कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नीमच द्वारा मंगलवार 26 सितंबर 2023 को प्रतिवर्ष अनुसार अंतर्राष्ट्रीय साईन लेंग्वेज दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। 
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी नीमच द्वारा संचालित रेडक्रॉस मूकबधिर विद्यालय, छात्रावास के बालिकाओं एवं सी.डब्ल्यू.एस.एन.छात्रावास द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी प्रशासक एवं अपर कलेक्टर नेहा मीना, रेडक्रॉस सहायक प्रशासक किरण आंजना, सांसद प्रतिनिधि विरेन्द्र पाटीदार, विधायक प्रतिनिधि हेमंत हरित, लोकेश चांगल उपस्थित थे।

कार्यक्रम में अपर कलेक्टर नेहा मीना ने बताया कि नीमच जिले के मूक बधिर दिव्यांगों को एक नई सौगात भी मिली है। उन्होंने बताया कि अब मूकबधिर दिव्यांग सीधे इंदौर की संस्था के सम्पर्क में रहकर सांकेतिक भाषा सीखेंगे। सांकेतिक भाषा का विकास होगा। कार्यक्रम में जिले के सभी दिव्यांगजनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी गई। एलिम्को उज्जैन द्वारा चिन्हांकित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण का वितरण भी किये गए। जिसमे 40 मोटो ट्रायसिकल एवं केलिपर्स वितरित किये। दिव्यांग मोटो ट्रायसिकल एवं कृत्रिम सहायक उपकरण पाकर खुश हुए, दिव्यांगजनों ने बताया गया, कि अब वे घर से बाहर निकल सकते है और दैनिक जीवन के क्रियाकलाप भी आसानी से कर पाएंगे। 

इस मौके पर दिव्यांतगजनों की मांग पर एडीएम नेहा मीना ने समस्तभ विभागों से रिक्त दिव्यांगजनों के पदो से सम्बन्धित जानकारी एकत्रित करने के लिए उप संचालक सामाजिक न्याय को निर्देशित किया। अपर कलेक्टर द्वारा आश्वस्त किया, कि यदि पूर्व में विज्ञप्ति प्रकाशित हुई है, व नियुक्ति की कार्यवाही शेष है, तो तत्काल नियुक्ति की कार्यवाही की जाएगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE