BREAKING NEWS
KHABAR : श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने निमाड़ के.. <<     BIG REPORT : प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : पेयजल संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, नीमच.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर का बालागंज और काली अंधेरी रात,.. <<     छतरपुर में नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत.. <<     देवास के विद्या कुंज स्कूल में भीषण आग,स्टोर.. <<     KHABAR : देवास अभिभाषक संघ चुनाव संपन्न,.. <<     KHABAR : आदि कैलाश से लौटे दशोरा नागर समाज के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यालय में उल्टा संविधान वाला.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर मुस्लिम युवाओं की इंसानियत की.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मेघों ने खोला खजाना,झमाझम बारिश,.. <<     KHABAR : विद्या कुंज स्कूल के स्टोर रूम में आग,.. <<     NEWS : नशा मुक्ति केंद्र में विधिक जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी में एसबीआई से 1266 करोड़ का फ्रॉड, ईडी की.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत निकली.. <<     NEWS : पाराशर समाज ने राव जी के पुत्र के विवाह में.. <<     NEWS : निर्जला एकादशी पर माली समाज ने राहगीरों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2023, 4:41 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का वायडी नगर थाना और 5 सालो से फरार बदमाश, जब मिली पुख्ता सूचना तो प्रतापगढ़ रवाना हुई टीम, फिर जैसे ही डिलीवरी बॉय बनकर खटखटाया दरवाजा तो हत्थे चढ़ा प्रहलाद सिंह, पढ़े पीडी बैरागी की खबर     

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के इनामी फरारी एवं स्थाई वारण्टीयो को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तारतम्य मे अति पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी, एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन मे तथा उनि धर्मेश यादव थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व मे वर्ष 2019 से फरार चल रहे थाना वायडी नगर के स्थाई वारण्टी की गिरफ्तारी की समीक्षा करते पाया कि आरोपी प्रहलाद पिता निर्भय सिंह राजपुत उम्र 35 वर्ष निवासी हाबुखेडी थाना नारायणगढ मन्दसौर हा मु वैभव सदन गुलमोहर कालोनी मन्दसौर पिछले 05 वर्षो से थाना वायडी नगर पुलिस तलाश कर रही थी। आरोपी कि गिरफ्तारी हेतु उनि धर्मेश यादव थाना इंचार्ज को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि स्थाई वारण्ट प्रहलाद सिह 138 एनआई एक्ट के प्रकरणों में अपने निवास स्थान से पुरी आईडेन्टीटी खत्म कर मन्दसौर से फरार होकर प्रतापगढ (राजस्थान) मे आदर्श कालेज के पास कही एकांत मे गोपनीय तरिके से फरारी काट रहा है, जिसके पास एक कार जिसका क्रमांक आरजे 35 सीए 4800 है। जिस पर से वायडी नगर टीम द्वारा फरार आरोपी के कार से पुलिस सर्च एप्लिकेशन के माध्यम से मोबाईल नम्बर प्राप्त कर फरार आरोपी प्रहलाद सिह से आनलाईन शॉपिंग व्यवसाईड अमेजन के डिलेवरी बाय बनकर बातचीत की एवं डिलेवरी पहुंचाने के बहाने प्रहलादसिंह से सम्पर्क किया जिसने अपना सही पता प्रतापगढ मे बताया। बताए  स्थान पर पहुंचते डिलेवरी बाय बनकर पहुंची वायडी नगर पुलिस द्वारा आरोपी से आधारकार्ड एवं स्वयं का पहचान हेतु दस्तावेज उपलब्ध कराने पर ही आपको डिलेवरी मे आया सामान दिया जावेगा ऐसा आरोपी को बताया तब जाकर आरोपी ने डिलेवरी बाय एवं डिलेवरी मे आने वाले समान लेने की लालच मे आकर अपना पहचान पत्र दिया एवं आरोपी के पहचान पत्र उपलब्ध कराते ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की हिकमतअमली, सुज बुझ व तकनीकी कौशलता द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी टीम द्वारा की गई एवं पिछले 05 साल से फऱार आरोपी प्रहलाद सिंह को गिरफ्तार करने मे वायडी नगर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई । 
उक्त कार्यवाई में थाना इंचार्ज उनि. धर्मेश यादव,  प्रआर. 87 आशीष शुक्ला , आर. 696 सुभाष, आर चालक 119 विजय तनान थाना वायडी नगर का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE