गरोठ। मतदाता जागरुक अभियान के अंतर्गत बोलिया नगर में बुधवार को मतदाता जागरुक रैली निकाली गई। मतदाताओ को मतदान करने हेतु प्रेरित किया तथा मतदाता रैली निकालकर लोगो को नारो के माध्यम से जागरुक किया। देश तरक्की तभी करेगा-हर वोटर जब वोट करेगा, सारे काम छोड दो-सबसे पहले वोट दो, जैसे नारे लगाए गये। वहीं विधानसभा चुनावो को लेकर निर्वाचन विभाग कि सक्रियता बढने लगी है। विभाग की ओर से हर गांव हर स्कुल में जागरुकता रैली निकाली जा रही है। जागरुकता रैली में शासकिय व अशासकिय विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।