नीमच। प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर एवं प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने अनंत चतुर्दशी एवं मिलाद-उन-नबी के त्यौभहार पर नागरिकों को दी बधाई दी। मंत्री ठाकुर एवं सखलेचा ने कहा, कि सभी पर्व शांति, सदभाव, एकता और समरसता का संदेश देते है। उन्होंने परम्परानुसार त्यौहारो को आपसी भाईचारे और सदभाव के साथ मनाने की अपील की है।