नीमच। मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के विधानसभा क्षेत्र जावद में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग किया जा रहा है। मरीजों और सामान्य नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण और विभिन्न रोगों के हेल्थ चेकअप का डाटा एकत्रित कर आभा आईडी से लिंक किया जा रहा है। इस नवाचार से फायदा यह होगा कि मरीज के रोगों की ओर जांच की एक हिस्ट्री तैयार रहेगी जिसका उपयोग अन्यत्र कहीं भी, किसी भी डॉक्टर के पास इलाज कराने गए मरीज के उपचार में काफी लाभकारी साबित होगी। डॉक्टर के लिए मरीज का इलाज करना इससे काफी आसान हो जाएगा। इस काम के लिए हार्पर विजन कंपनी से अनुबंध किया गया है। मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र जावद की जनता के स्वास्थ्य को बेहतर रखने को लेकर जिस जिस तरह की रुचि लेकर दुरगामी विजन पर काम किया जा रहा है, उस दिशा में हेल्थ चेकअप रिकॉर्ड और उसका आभा आईडी से लिंक किया जाना मील का पत्थर साबित हो रहा है। हेल्थ चेकअप की सुविधा सिविल अस्पताल के अलावा एक सीएससी और 9 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी उपलब्ध है।