BREAKING NEWS
BIG NEWS : प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का नीमच.. <<     NEWS : माउंट आबू ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आलेख- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को.. <<     छतरपुर जिला में इमाम हसन-हुसैन की याद में नम.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन रोकने.. <<     शहडोल में मानसून की धमाकेदार एंट्री,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में पुलिस का.. <<     गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में देवनारायण भगवान का.. <<     VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक.. <<     देवास में खुशियां मातम में बदलीं,सूरज पूजन के.. <<     BIG NEWS : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुहर्रम पर एकता का संदेश, अब्बासी बिरादरी.. <<     शहडोल में अवैध रेत परिवहन ने ली जान, तेज.. <<     KHABAR : 365 वर्षों की परंपरा के साथ सोनकच्छ में.. <<     KHABAR : ताजियों के जुलूस के साथ मुस्लिम समुदाय ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2023, 7:25 pm
BIG NEWS : चुनावी प्रचार-प्रसार की होगी सतत मॉनिटरिंग, तीन पालियों में 24 घंटें रखी जाएगी विज्ञापन, पेड न्यूज और फेक न्यूज पर नजर, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में पेड न्यूज की मॉनिटरिंग के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक-101 में जिला स्तरीय मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है। इस सेल में पेड न्यूज की मॉनिटरिंग के लिए तीन पालियों में 16 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस सेल में लगातार टेलीविजन और प्रिंट मीडिया में प्रकाशित और प्रसारित होने वाले विज्ञापनों, समाचारों और फेक न्यूज़ तथा सभी राजनीतिक समाचारों की मॉनिटरिंग की जाएगी। इस सेल द्वारा अभ्यर्थियों से विज्ञापन प्रमाणन के लिए आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे तथा समय सीमा में परीक्षण उपरांत विज्ञापन की अनुमति प्रदान करना सुनिश्चित किया जाएगा।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह द्वारा पेड न्यूज की मॉनिटरिंग के लिए प्रथम पाली में प्रातः 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक वरिष्ठ व्याख्याता राजेश कुमार त्रिपाठी, सहायक शिक्षक अनीता गुप्ता, कृष्णा पाटिल, कृष्ण भगत एवं द्वितीय पाली में अपराह्न 3 बजे से रात्रि 11 बजे तक उच्च माध्यमिक शिक्षक शुभदा शर्मा, पूजा वर्मा,  देवालाल मांडेकर, प्राथमिक शिक्षक नवेद हुसैन तथा तृतीय पाली में रात्रि 11 से प्रातः 7 बजे तक उच्च माध्यमिक शिक्षक दिनेश वर्मा, सहायक ग्रेड-3 अतीश कुमार सावनेर, अंकित महोबिया, उपयंत्री सिविल सिद्धनाथ मालवीय की ड्यूटी लगाई गई है। यह अधिकारी-कर्मचारी टीवी तथा स्थानीय केबल पर पेड न्यूज, फेक न्यूज एवं चुनाव आचार संहिता के उल्लघन संबंधी मॉनिटरिंग करेंगे। इसी प्रकार प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 तक लेखापाल देवेंद्र सिंह सेंगर, दोपहर 3 बजे से रात्रि 11 तक लेखापाल आशीष तिवारी, प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक कनिष्ठ सहायक डाटा एंट्री शिव प्रसाद सेन तथा प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक भृत्य राधेश्याम डेहरिया की ड्यूटी लगाई गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE