BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक.. <<     देवास में खुशियां मातम में बदलीं,सूरज पूजन के.. <<     BIG NEWS : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुहर्रम पर एकता का संदेश, अब्बासी बिरादरी.. <<     शहडोल में अवैध रेत परिवहन ने ली जान, तेज.. <<     KHABAR : 365 वर्षों की परंपरा के साथ सोनकच्छ में.. <<     KHABAR : ताजियों के जुलूस के साथ मुस्लिम समुदाय ने.. <<     REPORT : अब पुलिस भी रडार पर! एमपी में पहली बार गश्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम तुमड़िया और दो नाबालिग.. <<     BIG NEWS : एमपी में सुस्त हुई मानसून की चाल, 15 जिलों.. <<     BIG NEWS : खाकी ने 36 घंटे में किया कोरियर ऑफिस में.. <<     KHABAR : शासकीय कार्य में बाधा एवं अवैध उत्खनन पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम केलुखेड़ा और सुबह का.. <<     KHABAR : खनियांधाना बस स्टैंड पर चला ‘ऑपरेशन सेफ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2026, 10:28 am
KHABAR : नशा मुक्त युवा अभियान में युवाओं ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प, अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन, दिया नशा मुक्त भारत का संदेश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat), नीमच द्वारा "नशा मुक्त युवा" थीम पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, नशा मुक्ति शपथ एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा मुक्त समाज का संदेश दिया। इसके बाद सभी युवाओं ने नशे से दूर रहने तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।

जागरूकता रैली में युवाओं ने "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो", "नशा मुक्त युवा–विकसित भारत" और "स्वस्थ युवा, सशक्त भारत" जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया।

कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी सौरव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE