BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2026, 10:17 am
KHABAR : नीमच में नशामुक्‍त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम सम्‍पन्‍न, विधायक परिहार ने कहा- नशामुक्ति‍ की दिशा में नशामुक्‍त भारत अभियान सराहनीय पहल है, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के आदेशानुसार डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं प्रभारी उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्रुति भयडिया के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 17 जून से 26 जून 2026 नशामुक्त भारत अभियान,विकसित भारत की पहचान सप्ताह का समापन कार्यक्रम 26 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में बालक, बालिका छात्रावास शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि.क्रं.1 नीमच में मनाया गया।विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार एवं अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया।

अपर कलेक्टर कलेश ने अपने उद्बोधन में कहा, कि युवा एवं बच्चें देश का भविष्य है, इन्हें नशे से बचानें के लिए जागरूकता बहुत आवश्यक है, तभी नशा मुक्त भारत अभियान सफल हो सकेगा। इसके लिए शासन द्वारा नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे है।

मुख्य अतिथि विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा, कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत युवा पीढ़ी को नशे से बचाने, अवैध मादक प्रदार्थाे के परिवहन एवं दुरूपयोग को रोकने एवं नशीली दवाओं के दुरूपयोग को रोकने के विशेष प्रयास किए जा रहे है। नशाग्रस्त होने पर कई युवाओं की प्रतिभा नष्ट हो जाती है एवं उनका घर परिवार बर्बादी की ओर बढ जाता है। शासन द्वारा इस तरह के आयोजन नशा मुक्त भारत अभियान में एक सरहानीय पहल है।

17 जून से 26 जून 2026 नशामुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान सप्ताह के तहत सामाजिक न्याय विभाग रेडक्रास नशामुक्ति केन्द्र एवं अल्कोहलिक एनानिमस ग्रुप ने जिले में नशामुक्ति प्रदर्शिनी, चित्रकला प्रतियोगिता, जनजागरूकता कार्यक्रम, मास्टर वालिटियर्स प्रशिक्षण आयोजित कर सामूहिक नशामुक्ति शपथ दिलाई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के मध्य नशामुक्ति विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमें बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्‍कार से विधायक द्वारा वितरित कर ट्राफ्री प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन सुनील तिवारी, एवं आभार विनीत दुबेने व्‍यक्‍त किया। 

कार्यक्रम में मोहनसिह राणावत एवं अन्‍य जनप्रतिनिधि, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य अनि‍ल व्यास, वार्डन दीपा वैष्णव, जिला समन्‍वयक विनीत दुबे, अभय जैन, भुरालाल अहीर,डीडीआरसी, डीसी पाटीदार, नशामुक्ति केन्द्र के प्रोजेक्ट डाईरेक्टर सुनील तिवारी, जीवन तिवारी, दिनेश सैनी, देवीलाल मौर्य, गुणवंत गोयल मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE