चित्तौड़गढ़। राशमी थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध बजरी खनन करते हुए एक जेसीबी तथा बिना वैध रवाना (रॉयल्टी) के बजरी का परिवहन कर रहे एक डंपर को जब्त किया।
पुलिस ने दोनों वाहनों को डिटेन कर अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग के सर्वेयर को सूचना दे दी है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।