मंदसौर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री (वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी) जगदीश देवड़ा का 27 जून 2026 का दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 10.00 बजे भोपाल से आगर-मालवा के लिए प्रस्थान करेंगे (मार्ग- कुरावर-नरसिंहगढ़-ब्यावरा-पचौर-सारंगपुर)। दोपहर 1.30 बजे आगर-मालवा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 2.30 बजे आगर-मालवा से मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे (मार्ग- बडौद-ताल-आलोट-जावरा)। वे सायं 5.30 बजे मंदसौर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।