BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2026, 7:36 pm
NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का समापन, नितिन जैन ने कहा- तकनीकी ज्ञान और नवाचार से ही हर क्षेत्र में बदलाव संभव, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लिमिटेड, निम्बाहेड़ा द्वारा 'नीव इनिशिएटिव' के तहत संचालित उड़ान कार्यक्रम अंतर्गत वंडर सीमेंट रूरल डेवलपमेंट सेंटर में आयोजित 10 दिवसीय STEM एवं AI समर कैंप का समापन समारोह कंपनी के यूनिट हेड नितिन जैन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा STEM एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पर आधारित तैयार किए गए मॉडलों के अवलोकन से हुई। इस अवसर पर नितिन जैन ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुरूप छोटे कदमों से शुरुआत करते हुए तकनीकी ज्ञान और नवाचार को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों का ज्ञान भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप युवाओं को सक्षम बनाएगा।

समर कैंप में परियोजना क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों एवं पाटनी पब्लिक स्कूल के कक्षा 8 से 12 तक के 45 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने ड्रोन, 3-डी प्रिंटिंग, स्मार्ट इंटेलिजेंस और डिजिटलीकरण जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा 15 नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किए।

वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए परियोजना क्षेत्र के विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर सहयोग प्रदान कर रही है। रूरल डेवलपमेंट सेंटर में युवाओं के लिए CET, REET, पटवारी, वीडीओ, पुलिस कांस्टेबल एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग भी संचालित की जा रही है।

समापन समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में एडवाइजर अनिल सोमानी, शिक्षक दीपक कुमार भट्ट, वरिष्ठ अध्यापक गोवर्धन पाटीदार, सुरेश कुमावत सहित वंडर सीमेंट रूरल डेवलपमेंट सेंटर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE