पोलायकला। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक पोलायकलां की महत्वपूर्ण बैठक मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांता अध्यक्ष शलभ भदौरिया के दौरे को लेकर श्री राममांगलिक भवन में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकार हितों तथा आगामी 30 जून को कालापीपल में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार प्रेम नारायण मरेठिया, मनोहर मरेठिया, पवन मंडलोई, जिला अध्यक्ष चिंटू सक्सेना एवं जिला संयुक्त सचिव सूर्य परमार का मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक पोलायकलां के अध्यक्ष मुकेश शर्मा द्वारा पुष्पमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया।बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ है और संगठन की एकजुटता से ही पत्रकारों के अधिकारों एवं समस्याओं का प्रभावी निराकरण संभव है। सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया। बैठक में विशेष रूप से 30 जून को कालापीपल में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के शामिल होने की जानकारी देते हुए संगठन को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।इस अवसर पर सोहन मरेठिया, मनोज विजयवर्गीय, राहुल मकवाना, रमेश मंडलोई, गोपाल तोमड़िया, मुरारीलाल मरेठिया, बलराम सोनी एवं शिव प्रसाद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।बैठक के अंत में संगठन की एकता, पत्रकार हितों की रक्षा एवं आगामी जिला सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।