माउंट आबू। ब्रह्माकुमारी जे. वाटूमल ग्लोबल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, माउंट आबू के तत्वावधान में संचालित ग्लोबल अस्पताल एंड विजन सेंटर, रेवदर में शनिवार को नि:शुल्क हड्डी रोग परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में ग्लोबल अस्पताल, माउंट आबू के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कैलाश कड़ेल ने घुटने, कमर, गर्दन, जोड़ों के दर्द, फ्रैक्चर एवं अन्य हड्डी संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच कर विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।
शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। मरीजों को आवश्यक जांच, उपचार, दवाइयों तथा हड्डियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी गई। उपस्थित मरीजों ने ग्लोबल अस्पताल की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
शिविर के सफल संचालन में जेपी सिंह, त्रिलोचन साहू एवं हंसराम राणा का विशेष सहयोग रहा।
ग्लोबल अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।