BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2026, 11:27 am
BIG NEWS : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे पर, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, 29 जून के किसान महाआंदोलन की तैयारियों पर भी होगी चर्चा, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शनिवार को रतलाम दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर करीब 4 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।

जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह धार जिले के बदनावर से सीधे रतलाम पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में करीब एक से डेढ़ घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने के बाद वे झाबुआ के लिए रवाना होंगे। लंबे समय बाद हो रहे उनके रतलाम दौरे को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

इधर, जिला कांग्रेस कमेटी ने 29 जून को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर श्किसान महाआंदोलनश् की घोषणा की है। आंदोलन के तहत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और किसान सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी में एकत्रित होंगे।

इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी कृषि उपज मंडी पहुंचकर किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं और व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE