नीमच। मुहर्रम-उल-हराम के अवसर पर अब्बासी बिरादरी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब अब्दुल करीम अब्बासी एवं नीमच बिरादरी सदर मोहम्मद सलीम उर्फ सलीम टेलर के नेतृत्व में नीमच सहित विभिन्न जिलों और राज्यों से आए अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समारोह में अतिथियों का साफा बांधकर, पुष्पमालाएं पहनाकर तथा स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर अभिनंदन किया गया। आयोजकों ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य मुस्लिम समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सौहार्द को मजबूत करना है तथा सभी वर्गों को एक मंच पर जोड़ना है।
इस अवसर पर मुहर्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न अखाड़ों के उस्तादों, खिलाड़ियों, पुलिस अधिकारियों, चिकित्सकों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाजहित में योगदान देने वाले सम्मानित नागरिकों का भी सम्मान किया गया।
समारोह में गुजरात से प्रदेश अध्यक्ष शराफत भाई अब्बासी, थाना प्रभारी नीमच कैंट सौरभ शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार मुस्ताक शाह, पूर्व पार्षद इकबाल भाई, पूर्व पार्षद काले भाई, मसूदी समाज के सदर मुन्ना भाई, अयूब भाई, निंबाहेड़ा की अखाड़ा टीम, जिला मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के मोहम्मद सलीम, नईम भाई, जाकिर नागौरी, जोधपुर से आकिब भाई, हाशिम भाई, हाजी नजरुल बारी, मिस्टर इंडिया अरबाज खान, नायब सदर असलम अब्बासी, अजीम अब्बासी, बबलू अब्बासी, भीलवाड़ा के इब्राहिम खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अब्बासी बिरादरी एवं आयोजन समिति की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल करीम अब्बासी तथा सदर मोहम्मद सलीम (सलीम टेलर) का आभार व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व एवं समाज को एकजुट करने के प्रयासों की सराहना की गई।