BREAKING NEWS
BIG NEWS : प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का नीमच.. <<     NEWS : माउंट आबू ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आलेख- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को.. <<     छतरपुर जिला में इमाम हसन-हुसैन की याद में नम.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन रोकने.. <<     शहडोल में मानसून की धमाकेदार एंट्री,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में पुलिस का.. <<     गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में देवनारायण भगवान का.. <<     VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<     KHABAR : मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक.. <<     देवास में खुशियां मातम में बदलीं,सूरज पूजन के.. <<     BIG NEWS : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह आज रतलाम दौरे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुहर्रम पर एकता का संदेश, अब्बासी बिरादरी.. <<     शहडोल में अवैध रेत परिवहन ने ली जान, तेज.. <<     KHABAR : 365 वर्षों की परंपरा के साथ सोनकच्छ में.. <<     KHABAR : ताजियों के जुलूस के साथ मुस्लिम समुदाय ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2023, 7:41 pm
KHABAR : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलोदा में आयुष्मान स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 1009 मरीजों का किया उपचार, चिकित्सकों ने बदलते मौसम में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलोदा मे विकासखंड स्तरीय आयुष्मान भव निशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन गुरुवार को प्रातः 9 बजे से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलोदा में किया गया। मेले मे मेडिकल कालेज रतलाम के विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा उपचार किया गया। अस्थि रोग डॉ. जसवंत, डॉ. गौरव यादव, नेत्र रोग डॉ. महक गुप्ता, आनंदीलाल पाटीदार नेत्र सहायक, शिशु रोग डॉ. अर्पित गोयल, इइनटी डॉ. माधवी माहेश्वरी, मनोरोग़ डॉ नीतू तिवारी, स्त्री रोग़ डॉ दीपांशा वाजपेयी, मेडिसिन डॉ. रुद्राक्ष गौतम, चर्म रोग़ डॉ. अनुराधा दुबे, दंत रोग़ डॉ. अनुज किशोर शुक्ला, सर्जरी डॉ. दिनेश सलमान द्वारा सेवाएं दी गई।कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा, मुकेश मोगरा, बद्रीलाल शर्मा, संजय पूरी गोस्वामी, गोपाल चौहान (अध्यक्ष स्वास्थ्य समिति), प्रफुल जैन, नरेंद्र नागर मंचासीन थे।

इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले एएनएम, सीएचओ एवं आशा कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, स्वास्थ्य मेले के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति, डॉ. गौरव बोरीवाल, आशीष चौरसिया जिला मिडिया अधिकारी व समस्त अतिथियों का स्वागत खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन पाटीदार द्वारा किया गया। स्वास्थ्य मेले मे कुल 1009 मरीजों मे से 115 को रतलाम मेडिकल कालेज रेफेर किया।  कुल 156 आभा आईडी बनाई। इस दौरान डॉ जीतेन्द्र पाटीदार, डॉ एकता पाटीदार,अरुण पाटीदार,डॉ अभिनव शुक्ला द्वारा भी सेवाएं दी गई। कार्यक्रम का संचालन संजय भट्ट द्वारा किया गया। आभार सीबी चटप द्वारा माना गया।कार्यक्रम के समापन पर रोगी कल्याण समिति के सदस्य संजय पूरी गोस्वामी द्वारा मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया एवं उनकी सेवाओं की प्रशंसा की गई। संस्था प्रमुख  डॉ. पवन पाटीदार खंड चिकित्सा अधिकारी एवं डॉ. जीतेन्द्र पाटीदार एवं बीसीएम कँवरलाल पाटीदार, अनिल डूडवे बीपीएम का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम सहयोगी रामसिंह खराड़ी, अशोक पोरवाल, आजाद पाटीदार, कमल चारेल, आरबीएस की टीम, सीएचओ, एएनएम, सेक्टर सुपरवाइजर, आशा कार्यकर्ताओ का मुख्य रूप से योगदान रहा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE