विदिशा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन प्रति वर्ष दस अक्टूबर को किया जाता है। इस वर्ष के आयोजन हेतु राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम तहत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ योगेश तिवारी ने बताया कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के परिप्रेक्ष्य में 10 अक्टूबर 2023 को मानसिक स्वास्थ्य एक सार्वभौमिक मानव अधिकार तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं हेतु स्क्रीनिंग, उपचार एवं परामर्श, मानसिक समस्या से ग्रस्त व्यक्ति के देखभालकर्ताओं (केयरगिलर्स) हेतु जागरूकता सेमिनार का आयोजन तथा मातृत्व मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर और मनोरोग से ग्रस्त व्यक्तियों के मानवाधिकारों हेतु जन जागरूकता के आलावा समस्त हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला चिकित्सालय स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अधिक जानकारी हेतु अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क कर सुगमता से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।