BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2026, 1:10 pm
BIG NEWS : प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का दौरा तय, नीमच को मिलेगी विकास की डबल सौगात, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री करेंगे बाबजी टेक्सटाइल सहित करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नीमच हेलीपेड पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे। साथ ही करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लगभग 670 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित होने वाली 40 से अधिक नवीन औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन करेंगे। इन परियोजनाओं से करीब 2 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है, जिससे जिले के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

ग्रीनको परियोजना और सोलर प्लांट का करेंगे निरीक्षण-
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रामपुरा तहसील के ग्राम खिमला पहुंचकर निर्माणाधीन ग्रीनको पंप स्टोरेज परियोजना का साइड विजिट करेंगे और कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे। इसके साथ ही वे वारी एनर्जी लिमिटेड द्वारा स्थापित 170 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्रोजेक्ट का लोकार्पण भी करेंगे।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी रहेंगे मौजूद-
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मुख्यमंत्री के साथ शामिल होंगे। दोनों नेता दोपहर करीब 2 बजे हेलीकॉप्टर से नीमच पहुंचेंगे। हेलीपेड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।

सड़क और औद्योगिक परियोजनाओं को मिलेगी नई गति-
विधायक दिलीप सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मल्हारगढ़ से हवाई पट्टी तक प्रस्तावित सड़क का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके अलावा भादवा माता से आंत्री माता तक प्रस्तावित सड़क परियोजना की भी आधारशिला रखी जाएगी।

औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झांझरवाड़ा एवं सकरना स्थित औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही बाबजी टेक्सटाइल का भूमि पूजन भी होगा। मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जावद क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण भी करेंगे।

प्रशासन और भाजपा ने तेज की तैयारियां-
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन एवं भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हेलीपेड परिसर में विशाल जनसभा के लिए मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की संभावना को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री का यह दौरा नीमच जिले के लिए औद्योगिक निवेश, आधारभूत विकास और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE