BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2026, 2:57 pm
NEWS : निःशुल्क ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन, खिलाड़ियों को मिली खेल किट, नूतन स्पोर्ट्स क्लब ने 25-30 वर्ष पुरानी परंपरा को रखा कायम, एक माह तक चला प्रशिक्षण शिविर, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित व सकारात्मक जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से नूतन स्पोर्ट्स क्लब कलेक्ट्रेट द्वारा आयोजित निःशुल्क ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समारोहपूर्वक समापन किया गया।

क्लब द्वारा पिछले 25 से 30 वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे इस शिविर की परंपरा को इस वर्ष भी जारी रखा गया। 25 मई से 25 जून तक चले इस एक माह के प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया।

शिविर के दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को वॉलीबॉल की तकनीकी बारीकियों के साथ-साथ शारीरिक व्यायाम, फिटनेस, अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का प्रशिक्षण दिया गया। खिलाड़ियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उनकी दैनिक उपस्थिति भी दर्ज की गई।

खिलाड़ियों के लिए प्रतिदिन सुबह एवं शाम दूध और केले के रूप में अल्पाहार की व्यवस्था भी क्लब की ओर से की गई। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि यह शिविर पूर्णतः निःशुल्क इसलिए रखा गया ताकि किसी भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी की प्रतिभा आर्थिक कारणों से प्रभावित न हो और सभी वर्गों को समान अवसर मिल सके।

समापन समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचंद्र खटीक ने की। कार्यक्रम में यति जी महाराज मुख्य अतिथि तथा पूर्व उपसभापति कैलाश पंवार एवं जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव लाल सिंह डूडी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कोच मनोहर लाल खटीक द्वारा सभी प्रशिक्षित खिलाड़ियों को वॉलीबॉल किट तथा प्रशिक्षकों को ट्रैकसूट वितरित किए गए। अतिथियों ने भी खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

क्लब कोच हेमंत राव ने बताया कि नूतन स्पोर्ट्स क्लब लंबे समय से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है। भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा।

समारोह में क्लब के वरिष्ठ सदस्य, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE