BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: कभी धूप की मार, कभी बारिश का कहर… आमजन.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में नशा मुक्त भारत अभियान.. <<     NEWS : निःशुल्क ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण.. <<     सोनकच्छ में 365 साल पुरानी परंपरा के तहत निकला.. <<     मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की.. <<     VIDEO NEWS: CM यादव 29 जून को नीमच दौरे पर, 670 करोड़ की.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन के साथ हर.. <<     KHABAR : मनासा में विद्या भारती ग्राम भारती की.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का दौरा तय,.. <<     NEWS : माउंट आबू ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आलेख- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को.. <<     छतरपुर जिला में इमाम हसन-हुसैन की याद में नम.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन रोकने.. <<     शहडोल में मानसून की धमाकेदार एंट्री,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में पुलिस का.. <<     गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में देवनारायण भगवान का.. <<     VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 8, 2023, 5:43 pm
KHABAR : जिला चिकित्‍सालय में शिशु रोग, स्‍त्री रोग एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों के साथ बैठक, सिविल सर्जन ने दी जानकारी, बोले- एसएनसीयू में नवजात शिशु मृत्‍यु में कमी आई, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिला चिकित्‍सालय रतलाम में एस.एन.सी;यू. नवजात शिशु गहन चिकित्‍सा ईकाई में गंभीर रूप से बीमार बच्‍चों की स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल की जाती है। इस संबंध में कलेक्‍टर नरेन्‍द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में बच्‍चों में होने वाली मृत्‍यु रोकने के लिए यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। सिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागर ने बताया कि एमसीएच अस्‍पताल में शिशु मृत्‍यु के कारणों की जानकारी प्राप्‍त कर रणनीति बनाने के लिए चाईल्‍ड डेथ रिव्‍यू बैठक का आयोजन शिशु रोग विशेषज्ञ एवं स्‍त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों के साथ जिला चिकित्‍सालय में किया गया। 

बैठक में किए गए विश्‍लेषण के दौरान पाया गया कि विगत 3 माह पूर्व एसएनसीयू में होने वाली मृत्‍यु दर लगभग 16 से 17 प्रतिशत थी जिसे एसएनसीयू में प्रोटोकॉल आधारित चिकित्‍सा सेवाऐं प्रदान कर 11 प्रतिशत पर लाया जा सका है।सिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागर ने चाईल्‍ड डेथ रिव्‍यू बैठक के दौरान संस्‍था आधारित एवं समुदाय आधा‍रित गति‍विधियों का आयोजन कर नवजात शिशु मृत्‍यु दर में कमी लाने के निर्देश दिए । बैठक के दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ एवं स्‍त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ , चिकित्‍सा अधिकारी एवं अन्‍य नर्सिंग ऑफिसर सहित विभागीय कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE