खरगोन। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल होने के लिए खरगोन पहुंचे यहां उन्होंने प्रबुद्धजन संबोधित किया।
मीडिया को चर्चा में बताया कि पहले कांग्रेस पार्टी यह तो बताएं जातिगत जनगणना रोखी किसने है 1931 में आखिरी जनगणना हुई थी अंग्रेजों के द्वारा उसके बाद रोखी तो नेहरू ने थी। पहले यह जवाब दो कि रोखी क्यों थी। क्यों नहीं इनका उद्देश्य ना पिछड़े वर्ग के साथ किसी भी प्रकार सहानुभूति में है।
हमने मध्य प्रदेश में चार पिछड़े वर्ग के मुख्यमंत्री दिए कांग्रेस बताएं कितने दिए मध्य प्रदेश में हमने जो विकास के कार्य किए हैं। मध्य प्रदेश में सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं है।
राम मंदिर को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हमारे लिए चुनावी मुद्दा क्या राजनीतिक मुद्दा भी नहीं है यह भारत की अस्मिता पर जुड़ा हुआ मुद्दा है दिल्ली के आम आदमी पार्टी संजय सिंह के गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि केजरीवाल के कट्टर ईमानदार किरदार का दवा अब तार- तार हो गया है।