नीमच। जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 06-10-2023 को सूबेदार सोनु बडगुर्जर थाना प्रभारी यातायात द्वारा अपनी यातायात टीम को साथ लेकर नीमच शहर में संचालित स्कुली बसों को चैक किया गया जिसमें बस चालको को माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये निर्देशो को पालन करने की समझाईश दी गई। उक्त कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
बाद शहर के विभिन्न चौराहांे पर वाहन चैकिंग की गई, जिसमें चौकन्ना बालाजी पर वाहन चैकिंग के दौरान मंडी में आने वाले वाहनों जिसमें लोडिंग टेम्पो, ट्रेक्टर, ट्रक आदि वाहनों को चैक किया गया एवं चालानी कार्यवाही की गई। चालानी कार्यवाही के अंतर्गत कुल 40 चालान बनाये जाकर समन शुल्क 17700/ रूपये की राशी वसूली गई।