नीमच। जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सूबेदार सोनु बडगुर्जर थाना प्रभारी यातायात द्वारा अपनी यातायात टीम को साथ लेकर जिला नीमच को ट्राफिक में न. 01 बनाने हेतु शहर के विभिन्न चौराहों पर वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया । आज दिनांक को वाहन चैकिंग के अंतर्गत चौकन्ना बालाजी, महु रोड एवं शहर के विभिन्न चौराहो पर वाहन चैकिंग की गई जिसमें चौकन्ना बालाजी पर वाहन चैकिंग के दौरान मंडी में आने वाले वाहनों जिसमें लोडिंग टेम्पो , ट्रेक्टर, ट्रको आदि वाहनों को चैक किया गया तथा वाहन चालको को माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये निर्देशो को पालन करने की समझाईश दी गई। उक्त कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी। चालानी कार्यवाही के अंतर्गत कुल 27 चालान बनाये जाकर समन शुल्क 16900/ रूपये की राशी वसूल की गई।
नोट- यातायात पुलिस आम जनता से अपील करती है कि जिला नीमच को ट्राफिक में न. 01 बनाने हेतु यातायात नियमो का पालन करे व अपनो से भी करवाए।