डेस्क। केंद्रीय चुनाव आयोग ने आज सोमवार को 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। इस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही पांचों राज्यों में आचार संहिता भी लग गई है। मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिनका शेड्यूल चुनाव आयोग की ओर से जारी कर दिया गया है।
मप्र में एक चरण में पूरी होगी प्रक्रिया-
केंद्रीय चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार मप्र में 17 नवंबर को मतदान होगा। वहीं मिजोरम में 07 नवंबर को, राजस्थान में 23 नवंबर को, तेलंगाना में 30 नवंबर और छत्तीसगढ़ में दो चरण में 7 व 17 नवंबर को मतदान होगा। 03 दिसंबर को सभी राज्यों के नतीजे आएंगे।