डेस्क। केंद्रीय चुनाव आयोग ने आज सोमवार को 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई। इस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों का ऐलान किय गया है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही पांचों राज्यों में आचार संहिता भी लग गई है।
एमपी में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम-
नामांकन - 21 से 30 अक्टूबर तक जमा होंगे।
नामांकन की जांच- 31 अक्टूबर को गोगी।
नामांकन वापसी- 02 नवंबर
मतदान- 17 नवंबर
मतगणना- 03 दिसंबर को होगी।