BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: कभी धूप की मार, कभी बारिश का कहर… आमजन.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में नशा मुक्त भारत अभियान.. <<     NEWS : निःशुल्क ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण.. <<     सोनकच्छ में 365 साल पुरानी परंपरा के तहत निकला.. <<     मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की.. <<     VIDEO NEWS: CM यादव 29 जून को नीमच दौरे पर, 670 करोड़ की.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन के साथ हर.. <<     KHABAR : मनासा में विद्या भारती ग्राम भारती की.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का दौरा तय,.. <<     NEWS : माउंट आबू ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आलेख- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को.. <<     छतरपुर जिला में इमाम हसन-हुसैन की याद में नम.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन रोकने.. <<     शहडोल में मानसून की धमाकेदार एंट्री,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में पुलिस का.. <<     गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में देवनारायण भगवान का.. <<     VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2023, 1:40 pm
BIG NEWS : नीमच की वृंदावन होटल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की वर्तमान वर्ष की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नए पदाधिकारियों ने लिया जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिन्दे की खबर

Share On:-

नीमच। आईएमए पीड़ित मानव सेवा की सेवा में लगातार बेहतर कार्य कर रहा है। शासन और प्रशासन हमेशा आपके साथ है। आईएमए और प्रशासन पीड़ित मानवता की सेवा में हेल्थ सेक्टर में बड़ा काम करे। यह बात कलेक्टर दिनेश जैन ने नीमच के कनावटी स्थित वृंदावन होटल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वर्तमान वर्ष की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में कही। कलेक्टर जैन ने रात्रि कालीन सेवाओं में इमरजेंसी में जनता को आ रही दिक्कतों की और भी डॉक्टर्स का ध्यान आकर्षित किया। आज शपथ विधि समारोह में  डॉ अशोक जैन ने अध्यक्ष, डॉ मनीष समदिया ने सचिव, डॉ जगदीश चंद्र वर्मा ने कोषाध्यक्ष और डॉक्टर आदित्य भंडारी ने सहसचिव पद की शपथ ली। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी ने समर्पण, अनुशासन के साथ आईएमए के नियमानुसार अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का दायित्व ग्रहण किया। शपथ अधिकारी डॉक्टर वाय सुब्बाराव ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि डॉक्टर गरीबों के आंसू पोंछने के लिए काम करता है। नए डॉक्टर्स ग्रामीण क्षेत्र में भी सेवाएं दें।विधायक परिहार ने भी रात्रि कालीन सेवाओं के लिए  डॉक्टर्स को ध्यान देने की बात कही। डॉ अशोक जैन ने कहा कि विगत 10 वर्षों में मेरे द्वारा पद की गरिमा को बनाए रखने की पूरी कोशिश की गई है। आई एम ए सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन समय-समय पर करता रहा है। कार्यक्रम में जरूरतमंद 21 महिलाओं को आई एम ए की ओर से सिलाई मशीन वितरित की गई। इस अवसर पर आईएमए के स्टेट प्रेसिडेंट डॉ  सुब्बाराव,जनरल सेक्रेटरी डॉ राजेश्वर पांडे, डॉ यशोधर शाह, सीआरपीएफ मेडिकल के डीआईजी डॉक्टर सोलंकी, जिला जज कुलदीप जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वल  के साथ हुआ। डॉक्टर मनीषा चामड़िया द्वारा आई एम ए प्रार्थना का वाचन किया गया। अतिथियों द्वारा नई कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों को कॉलर पहनाया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रंजना सिंह ने किया। आभार डॉक्टर मनीष चमड़िया ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE