BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: कभी धूप की मार, कभी बारिश का कहर… आमजन.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में नशा मुक्त भारत अभियान.. <<     NEWS : निःशुल्क ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण.. <<     सोनकच्छ में 365 साल पुरानी परंपरा के तहत निकला.. <<     मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की.. <<     VIDEO NEWS: CM यादव 29 जून को नीमच दौरे पर, 670 करोड़ की.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन के साथ हर.. <<     KHABAR : मनासा में विद्या भारती ग्राम भारती की.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का दौरा तय,.. <<     NEWS : माउंट आबू ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आलेख- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को.. <<     छतरपुर जिला में इमाम हसन-हुसैन की याद में नम.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन रोकने.. <<     शहडोल में मानसून की धमाकेदार एंट्री,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में पुलिस का.. <<     गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में देवनारायण भगवान का.. <<     VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2023, 5:35 pm
REPORT : सारे काम छोड-दो-सबसे पहले वोट दो के नारों से गूंज उठा नीमच शहर, मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बनाई वृहद मानव श्रृंखला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच जिला इस बार मतदान में सर्वाेच्च स्थान पाने के लिए तैयार है।आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तिथि निर्धारित होते ही नीमच नगर में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन के मार्गदर्शन में एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत व जिला नोडल अधिकारी मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) गुरुप्रसाद के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से विद्यार्थियों, कर्मचारी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से नीमच नगर में मानव श्रृंखला का निर्माण करके नीमच नगर के मतदाताओं को विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। 
मानव श्रृंखला में महिला बाल विकास विभाग का स्टाफ भी सम्मिलित हुआ। मानव श्रृखला उत्कृष्ट उ.मा.वि. नीमच, बालक उमावि क्रमांक 2 नीमच, सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय नीमच, पीजी कालेज नीमच, सी.एम.राईज स्कूल नीमच, अल्फा स्कूल, अभ्युदय स्कूल, शा.उ.मा.वि. क्रमांक 02 नीमच, मॉडल स्कूल डेमोक्रेटिक स्कूल, एनिमेंट स्कूल आदि के लगभग 4500 विद्यार्थियों द्वारा इसमें अपनी सहभागिता की गई। 

मुख्य नगरपालिका अधिकारी जिला पंचायत के नेतृत्व में अलग-अलग चार स्थान मेसी शोरुम चौराहा, लायंस डेन, लायंस पार्क चौराहा, एवं फोर जीरो, भारत माता चौराहे पर इन विद्यालयों के कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्रा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व कर्मचारी सम्मिलित हुए। इन बच्चों में से अधिकांश स्कूल स्तरीय इलेक्टरल लिटरेसी क्लब (भविष्य के मतदाता क्लब के सदस्य) थे। बच्चों द्वारा हाथ में तख्तीयां व बैनर लेकर के मानव श्रृंखला में मतदाता जागरूकता के लिए प्रेरित करने के नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मानव श्रृखंला मेसी शोरूम से लायंस डेन से लायंस पार्क से 40 (भारत माता) चौराहा तक बनाई गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुरुप्रसाद द्वारा संपूर्ण मार्ग पर पैदल भ्रमण कर, बच्चों का उत्साहवर्धन किया और बच्चों के साथ मतदान में भाग लेने की अपील नागरिकों से की गई। इस कार्यक्रम में यातायात पुलिस नीमच द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE