BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: कभी धूप की मार, कभी बारिश का कहर… आमजन.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान में नशा मुक्त भारत अभियान.. <<     NEWS : निःशुल्क ग्रीष्मकालीन वॉलीबॉल प्रशिक्षण.. <<     सोनकच्छ में 365 साल पुरानी परंपरा के तहत निकला.. <<     मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की.. <<     VIDEO NEWS: CM यादव 29 जून को नीमच दौरे पर, 670 करोड़ की.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन के साथ हर.. <<     KHABAR : मनासा में विद्या भारती ग्राम भारती की.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का दौरा तय,.. <<     NEWS : माउंट आबू ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आलेख- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को.. <<     छतरपुर जिला में इमाम हसन-हुसैन की याद में नम.. <<     शिवपुरी में बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन रोकने.. <<     शहडोल में मानसून की धमाकेदार एंट्री,.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में पुलिस का.. <<     गरोठ के कोटडाबुजुर्ग में देवनारायण भगवान का.. <<     VIDEO NEWS: पशुओं को चारा डालने गए... कुछ देर बाद फंदे.. <<     VIDEO NEWS: अगर ग्रामीण नहीं दौड़ते... तो पता नहीं.. <<     VIDEO NEWS: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, चाकू मारकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2023, 6:03 pm
KHABAR : एक दिवसीय युवा सारथी प्रशिक्षण कार्यशाला शासकीय महाविद्यालय मनासा में सम्पन्न, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर  

Share On:-

मनासा। मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आज दिनांक 09 अक्टूबर 2023 को शासकीय रामचंद्र महाविद्यालय मनासा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आधारित एक दिवसीय युवा सारथी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गयाI कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर अनिल जैन ने नई शिक्षा नीति के मुख्य बिन्दुओं और विशिष्टताओं के बारे में बताया I एनईपी 2020 के जिला नोडल प्रोफेसर प्रो मुकेश मालवीय ने युवा सारथी प्रशिक्षण के परिचय, उद्देश्य, एनईपी युवा सारथियों कि भूमिका एवं उनसे अपेक्षाओ के बारे में चर्चा की I 
जिला स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त युवा सारथी- कृष द्विवेदी (बीएससी प्रथम वर्ष) ने गुरुकुल, मेकाले की शिक्षा पद्धति, शिक्षा नीति में स्नातक स्तर के 4 वर्षीय पाठ्यक्रम  एवं युवा रोजगार संबंधित जानकारी से विद्यार्थियों को अवगत करायाI द्वितीय युवा सारथी सुनीता कुशवाह (बीए प्रथम वर्ष) ने शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाना, नवाचार, चुनौतियां, नवीन पाठ्यक्रम, मेजर, माइनर, ओपन इलेक्टिव, वोकेशनल विषय परिवर्तन, ग्रेड संबंधित जानकारी दी। संचालन प्रोफेसर अरुण कुमार चौरसिया ने किया I महाविद्यालय के एनईपी नोडल प्रोफेसर सुदेश कलम ने बच्चों को नई शिक्षा नीति से रचनात्मक विकास मैं योगदान के बारे में जानकारी दी एवं आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE