सरवानिया महाराज। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद तुरंत नगर परिषद सरवानिया महाराज ने एक्शन मोड में आकर शहर से तमाम होर्डिंग बेनर पोस्टर झंडे आदि हटाते हुए राजनीतिक दलों को प्रदर्शित करने वाले विज्ञापनों को ढंक दिया। प्रशासनिक अधिकारी सीएमओ राजेश गुप्ता ने बताया कि जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन के निर्देश पर परिषद क्षेत्र में लगे राजनीतिक दलों की महिमा मंडित करने वाले विज्ञापनों को हटाया जा रहा है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण विधिसम्मत कार्य किया गया है।