बड़वानी। ब्राह्मण समाज, बड़वानी द्वारा ष्सार्थक दृ एक प्रयासष् के तहत श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला, भगवान परशुराम चौराहा (पाटी नाका) में कैरियर काउंसलिंग, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं समाज की पत्रिका के विमोचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, विद्यार्थी एवं अभिभावक शामिल हुए।
कार्यक्रम के पहले चरण में आयोजित कैरियर काउंसलिंग सत्र में डॉ. प्रमोद पंडित, डॉ. मधुसूदन चौबे एवं डॉ. श्याम नाईक ने विद्यार्थियों को करियर विकल्प, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों को लेकर मार्गदर्शन दिया। इसके बाद प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया तथा समाज की पत्रिका का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल रहे। विशिष्ट अतिथियों में वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी शरदचंद्र दुबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के.टी. मंडलोई, गिरवर दयाल शर्मा, बद्रीलाल शर्मा, सचिन जोशी एवं सुभाष जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित रामचंद्र शुक्ल ने की।
इस दौरान ब्राह्मण समाज बड़वानी के अध्यक्ष अनुप कुमार जोशी, महिला ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष सुनीता उपाध्याय, ब्राह्मण समाज नवयुवक मंडल के अध्यक्ष एवं पत्रकार आदित्य अनिल शर्मा, सचिव विश्वास सराफ, सह-सचिव सुमित परसाई, सह सांस्कृतिक सचिव आदर्श शर्मा, प्रचार मंत्री चित्रांश पाण्डेय, संगठन सचिव मयूर उपासनी, मीडिया प्रभारी शुभ जोशी, मानस पाण्डेय, प्रज्ज्वल मिश्रा एवं चिरंजीव शर्मा सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षा, संस्कार और समाज के सर्वांगीण विकास पर बल देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।