गरोठ/कोटडाबुजुर्ग। गरोठ क्षेत्र के ग्राम कोटडाबुजुर्ग में कृषि कार्य के दौरान सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश पिता हरलाल भील खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
युवक की असमय मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।