BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2026, 4:47 pm
NEWS : भारत बना विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था, मोदी सरकार की उपलब्धियों पर बोले सांसद सीपी जोशी- 2014 के बाद बदली भारत की तस्वीर, विकास और सुशासन की नई पहचान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर सांसद सी.पी. जोशी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2014 के बाद भारत ने केवल नीतियों में ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस पॉलिटिक्स की नई संस्कृति स्थापित की है।

उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है तथा क्रय शक्ति समानता के आधार पर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहले देश घोटालों की सुर्खियों में रहता था, जबकि आज भारत विकास, नवाचार और उपलब्धियों के कारण वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है।

सांसद जोशी ने कहा कि डिजिटल भुगतान, मोबाइल निर्माण, दूध, खाद्यान्न एवं इस्पात उत्पादन सहित अनेक क्षेत्रों में भारत अग्रणी देशों की श्रेणी में पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शपथ लेने के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर कर किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं तथा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (क्ठज्) के माध्यम से 4.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई है, जो पहले बिचौलियों के माध्यम से गलत हाथों में चली जाती थी।

जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत करोड़ों बैंक खाते खोले गए, जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं की है। वहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से करोड़ों लोगों को निःशुल्क राशन, आयुष्मान भारत योजना से स्वास्थ्य सुरक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से चार करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के मकान तथा उज्ज्वला योजना के तहत 11 करोड़ से अधिक महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।

उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड, सिंचाई योजनाओं और किसान सम्मान निधि से किसानों को व्यापक लाभ मिला है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों, सुकन्या समृद्धि योजना एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया है।

सांसद जोशी ने कहा कि सड़क, रेल, मेट्रो, हवाई अड्डे, बिजली, डिजिटल इंडिया और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। देश में 23 नए एम्स, मेडिकल कॉलेजों का विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्गों का तीव्र निर्माण तथा रेलवे के आधुनिकीकरण से विकास को नई गति मिली है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर नई पहचान स्थापित कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, वैक्सीन मित्र अभियान, आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल, हर घर तिरंगा तथा श्एक पेड़ मां के नामश् जैसे अभियानों ने देशवासियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है।

चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सांसद ने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे, बिजली, जल जीवन मिशन, फोरेंसिक लैब, बायपास और एससीसी अस्पताल सहित अनेक विकास परियोजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में चित्तौड़गढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, आईटी जिला सह संयोजक आशीष शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE