छतरपुर। जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के मनुरिया गांव निवासी रवि अहिरवार शनिवार को हाथ में भरत तिवारी का पोस्टर लेकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गौरिहार थाना पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
रवि अहिरवार का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते गौरिहार थाने में उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें साजिश के तहत फर्जी प्रकरण में फंसाया गया है।
पीड़ित युवक ने राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के भाई और कुछ स्थानीय नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके प्रभाव के कारण यह कार्रवाई की गई। उन्होंने एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की।
एसपी कार्यालय पहुंचे युवक ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए और अपनी शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग दोहराई।