सीतामऊ। लगातार क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई की शिकायत को लेकर एसडीम शिवानी गर्ग के निर्देशन में तहसीलदार और पुलिस की संयुक्त टीम ने हरे पेड़ से भरे दो ट्रैक्टरों को जप्त किया है। दुर्गा कॉस्ट कला केंद्र के यह दोनों ट्रैक्टर फलदार पेड़ इमली से भरे हुए थे। अधिकारियों द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई है।