सरसी। इलेक्शन कमीशन के मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद शहर में भी प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के लिए कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मीडिया से रूबरू हो कर जिले की 5 विधानसभा क्षेत्रों में आचार संहिता लागू होने के साथ 144 धरा भी शुरू होने की जानकारी दी। मीडिया से चर्चा होने के बाद वे शहर में लगे राजनैतिक और सरकारी योजनाओं के बैनर उतरवाने के लिए जिम्मेदार अधिकारीयों को निर्देश देते दिखाई दिए।
आचार सहिता लगते ही कलेक्टर ने निरिक्षण कर हटवाए पोस्टर बैनर-
विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में आचार सहित लागु होते ही निगम ने अपना काम करना शुरू कर दिया। शहर के मुख्य चौराहों जैसे फंवारा चौक महू रोड, दो बत्ती, स्टेशन रोड, सहित अन्य जगहों पर निजी संपत्ति से रजिनैतिक होर्डिंगों को हटाये गए। इसके लिए कलेक्टर, निगम आयुक्त और इंजिनियर निरिक्षण कर चप्पे चप्पे से बैनर हटवाये बता दें कि एम पी में एक ही फेज में 17 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को नतीजे सामने आएंगे। रतलाम जिले में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 11 लाख 2 हजार 386 है। जिसमें पुरुष मतदाता 5 लाख 50 हजार 811 है और महिला मतदाता 5 लाख 50 हजार 894 है। सर्विस वोटर की संख्या 645 है। थर्ड जेंडर की बात करें तो इनकी संख्या 36 है। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने प्रेस वार्ता अयोजीय कर बताया कि जिला निर्वाचन की तैयारियां पूरी है। मतदान केंद्रों पर निर्वाचन की प्रक्रिया को पूरी करवाने के लिए करीब 7190 कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। इन कमचारियों का प्रशिक्षण जारी है। विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान दलों को मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण दे रहे है। कलेक्टर ने यह भी बताया कि आचार सहिंता में क्या करना है और क्या नहीं। वहीँ अधिक कैश राशी साथ ले जाने पर मनाही है। यदि बिना रसीद या कैश कहा से लाये किसे देना है जैसी जानकारी सम्बन्धी व्यक्ति नहीं दे पता हो तो उस पर कार्रवाई संभव है जो कि पुलिस द्वारा की जाएगी। बताया कि मतदान केन्द्रों पर बुर्जुगो के लिए भी विशेष सुविधा रहेगी। उन्हें किसी बात की असुविधा नहीं होगी। साथ ही संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां भी तैयारी पुरी की जा रही है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में कुल 6 हज़ार 543 लाइसेंसी हथियार है जिसमे से 3 हज़ार 543 पहले से जमा है.
पुलिस व्यवस्था संभालने के लिए तैयार-
सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से रतलाम एस पी राहुल कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव व्यवस्था संभालने में हम तैयार है। हमारे द्वारा लगातार नज़र रखी जा रही है और शहर भ्रमण भी किया जा रहा है। खास स्थानों पर चेक पॉइंट भी लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों के द्वारा निरंतर जिले का भ्रमण किया जा रहा है। रतलाम से राजस्थान को जोड़ने वाली सीमाओं को भी सील करके वहां भी चेक पोस्ट बनाए जा रहे हैं।